
श्रीनगर : (Srinagar) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Jammu and Kashmir Chief Minister Omar Abdullah) ने शुक्रवार को कहा कि चुनावों में अब ईवीएम (Electronic Voting Machines) से नहीं, बल्कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) (Special Intensive Revision) के जरिये वोटों की कथित गड़बड़ी की जा रही है। उन्होंने देश के लिए इसे खतरनाक चलन बताते हुए राजनीतिक दलों को इससे बचने की कोशिश करने की जरूरत जताई। सरकारी कर्मचारियों के लिए बने फ्लैटों का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उमर ने कहा कि अगर मतदाता सूचियों के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) का असर पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम पर होता है तो यह खतरनाक मिसाल कायम करेगा। बंगाल में स्ट्रांगरूमों के बाहर तनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि मतदान के बाद ईवीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करना हर पार्टी की अहम जिम्मेदारी है।


