spot_img

New Delhi : 100 अंतरराष्ट्रीय भगोड़ों को भारत लाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों का ऑपरेशन ग्लोबल हंट

New Delhi: Security Agencies Launch 'Operation Global Hunt' to Bring Back 100 International Fugitives to India

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय सुरक्षा एजेंसियों (Indian security agencies) (NCB, CBI, NIA और ED) ने विदेशों में शरण लिए हुए 100 बड़े अपराधियों और गैंगस्टरों को दबोचने के लिए ‘ऑपरेशन ग्लोबल हंट’ (‘Operation Global Hunt) शुरू किया है। इस मिशन के तहत इंटरपोल की मदद से इंटरनेशनल ड्रग्स और क्राइम सिंडिकेट से जुड़े अपराधियों की लोकेशन ट्रैक की जा रही है, जिसके लिए विशेष ‘सिल्वर नोटिस’ (‘Silver Notices’) का सहारा लिया जा रहा है। सरकार की योजना अब लंबी प्रत्यर्पण प्रक्रियाओं के बजाय इन अपराधियों को सीधे डिपोर्ट कराकर विशेष विमानों से भारत लाने की है, जिसकी रूपरेखा इंटरपोल की हालिया कॉन्फ्रेंस में तैयार की गई थी। इस ऑपरेशन के निशाने पर दाऊद इब्राहिम के करीबियों सहित ड्रग टेरर नेटवर्क चलाने वाले 11 बड़े (11 high-profile figures) चेहरे हैं, जिनमें से सलीम डोला जैसे अपराधियों को पहले ही डिपोर्ट किया जा चुका है।

Explore our articles