spot_img

Prayagraj : फर्जी रजिस्ट्री बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़, पुलिस ने भेजा जेल

प्रयागराज : प्रयागराज में फर्जी रजिस्ट्री कराकर दूसरों की जमीन हड़पने वाले गैंग के सरगना अनिल यादव उर्फ खूंटी को आज क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कर्नलगंज क्षेत्र के बेली गांव का निवासी अनिल यादव उर्फ खूंटी कई वर्षों से इन कार्यों में संलिप्त था। जिससे कई लोग परेशान थे। पुलिस भी किसी कारण से उस पर हाथ नहीं डालती थी। नेवादा, राजापुर में एक अधिवक्ता की जमीन पर पन्नालाल विश्वकर्मा ने लगभग 34-34 वर्ष पुरानी डेट की फर्जी रजिस्ट्री करवा रखी है। जिसका मुख्य साजिशकर्ता कुख्यात अपराधी का खास गुर्गा बेली निवासी अनिल यादव ऊर्फ खूँटी पहलवान गैंग है। खूॅंटी पहलवान पर कई थानों में मामला भी दर्ज है।

कर्नलगंज थाने में दर्ज मामले को लेकर क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर गंगा प्रसाद यादव इसकी विवेचना कर रहे थे, जिसमें उन्होंने साक्ष्यों के साथ आज खूॅंटी पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकार गंगा प्रसाद यादव ने सही विवेचना करते हुए एक बड़ी सफलता अर्जित की है।

Explore our articles