spot_img

Varanasi : निषंग फिल्म में दिखेगी भगवदगीता की प्रासंगिकता, फिल्म हुई रिलीज

वाराणसी : पॉइंट 05 मीडिया प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फ़ीचर फिल्म निषंग शनिवार को यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुई। फिल्म का उद्घाटन वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी ने किया। फिल्म में लेखन एवं निर्देशन हिमांशु मिश्रा और अभिलाष पांडेय ने किया है। इस फिल्म में बनारस के कई कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म एक घंटे 15 मिनट की है। इसमें श्रीमद्भगवद्गीता की प्रासंगिकता को एवं उसके उचित परिणामों को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है।

फिल्म के निर्माता की ओर से काशी की पैरा शूटर सुमेधा पाठक ने बताया कि फिल्म की कहानी अर्जुन नाम के एक व्यक्ति की है। वह बनारस का निवासी है। वह अपने जीवन की कहानी से इतना परेशान हो चुका है कि खुद की जान लेने का फैसला करता है। लेकिन उसका जीवन पूरी तरह तब बदल जाता है, जब सुसाइड पॉइंट पर उसके सारथी माधव मिलते हैं। इस फिल्म में ऐसी कई बातें बहुत ही हंसते-खेलते बताई गईं हैं जो आज के मानव जीवन के लिए अति आवश्यक हैं। फिल्म में विनीत यादव, सुबोध कुमार, अमित मिश्रा, आनंद कृष्ण प्रभु, अजीत सोनी ने भी अभिनय किया है।

Explore our articles