spot_img

Begusarai : बेखौफ अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली

बेगूसराय : बेगूसराय के एसपी एक ओर अपराध नियंत्रण का दावा करते हैं तो दूसरी ओर बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार की देर शाम भी अपराधियों में एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर घायल कर दिया।

घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसौना मोड़ के समीप की है। घायल स्वर्ण व्यवसायी नावकोठी थाना क्षेत्र के नावकोठी गांव निवासी स्व. विष्णु देव साह के पुत्र उमेश साह है। परिजन को घटना की सूचना दी गई है। घायल को सदर अस्पताल भेजकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उमेश साह चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के खांजहांपुर में सोना चांदी की दुकान चलाता है। शनिवार की देर शाम वह दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बसौना मोड़ के समीप अपराधियों ने गोली मार दी। थोड़ी देर बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उसे सड़क किनारे घायल देखकर पुलिस को सूचना दिया।

इसके बाद पहुंचे थानाध्यक्ष अमर कुमार ने घायल को इलाज के लिए भेजा। घटनास्थल से घायल व्यवसाई की अपाचे मोटरसाइकिल एवं मोबाइल बरामद किया गया है। अपराधियों ने लूटपाट किया या नहीं, गोली क्यों मारी, सभी मामलों का खुलासा घायल से पूछताछ एवं जांच के बाद ही हो सकेगा।

Explore our articles