ऊना : (Una) चिंतपूर्णी माता रानी के दर्शनों के लिए अपनी धर्मपत्नी के साथ आए पंजाब के एक श्रद्धालु की मंदिर की सीढ़ियाें पर माैत हाे गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिले के होशियारपुर निवासी अशोक कालिया पुत्र स्वर्गीय वेद प्रकाश कालिया अपनी पत्नी के साथ मंगलवार को दर्शन करने चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचा हुआ था। मंदिर पर गेट नंबर एक की सीढ़ियां चढ़ने के दाैरान श्रद्धालु अशाेक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिस पर स्थानीय दुकानदार और होमगार्ड जवानाें ने श्रद्धालु को तुरंत सिविल हॉस्पिटल चिंतपूर्णी पहुंचाया,
लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही श्रद्धालु की माैत हाे गई। मृतक की उम्र 67 साल थी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि अशोक कालिया अपनी पत्नी के साथ माता चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए आए थे और अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने के दाैरान उसकी माैत हाे गई।


