spot_img

Udaipur : बरसों पहले पाकिस्तान से आए सात हिन्दुओं को मिली भारत की नागरिकता

उदयपुर : (Udaipur) उदयपुर में असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने सोमवार को बरसों पहले पाकिस्तान से आए हिन्दुओं को भारत की नागरिकता प्रदान की।सोमवार को उदयपुर में आयोजित नीमज माता रोप-वे के उद्घाटन कार्यक्रम में कटारिया ने सात पूर्व पाकिस्तानी नागरिकों को भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र वितरित किए।

जिला कलेक्टर अरविन्द पोसवाल ने बताया कि नैतिक राज पुत्र गिरधारीलाल, देवराज पुत्र गिरधारीलाल, हिरोमल पुत्र दादुमल, उर्मिलादेवी पत्नी हिरोमल, रीताकुमारी, राजो पुत्र हरि व सुमरन पुत्री जयचंद पूर्व में पाकिस्तान में निवासरत थे, लेकिन लंबे समय से भारत में रह रहे हैं। उन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था। सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भारत सरकार ने उन्हें नागरिकता प्रदान की। सोमवार को असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के हाथों उन्हें नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Explore our articles