spot_img

Udaipur: असारवा-डूंगरपुर डेमू ट्रेन रविवार से चित्तौड़ तक चलेगी

उदयपुर:(Udaipur) रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए असारवा-डूंगरपुर-असारवा डेमू स्पेशल रेल सेवा का चित्तौड़गढ़ तक विस्तार किया गया है। यह स्पेशल रेल सेवा 02.07.2023 से नियमित रेल सेवा के रूप में संचालित होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09543 दिनांक 02.07.2023 से नियमित गाड़ी संख्या 79403 के रूप में असारवा से प्रतिदिन दस बजकर पांच मिनिट पर रवाना होकर रात आठ बजकर पांच मिनिट पर बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09544 दिनांक 02.07.2023 से नियमित गाड़ी संख्या 79404 के रूप में चित्तौड़गढ़ से प्रतिदिन सवा नौ बजे रवाना होकर शाम सात बजकर दस मिनिट पर असारवा पहुंचेगी।

रेल सेवा के असारवा-हिम्मतनगर के मध्य ठहराव व समय सारणी यथावत रहेगी। यह नियमित डेमू रेल सेवा हिम्मतनगर से चित्तौड़गढ़ के मध्य वनताडा, रायगढ़ रोड, सुनक, श्यामलजी रोड, लुहाड़िया, जगाबोर, बिछीवाड़ा, श्री भवनाथ, शालाशाह, डूंगरपुर, कोटाना, रिखभदेव रोड, कुंडलगढ़, सेमारी, सुर खंडकाखेडा, जयसमंद रोड, पाडला, जावर, खारवाचांदा, उमरा, उदयपुर सिटी, राणाप्रताप नगर, मावली जं, फतेहनगर, भूपालसागर, कपासन, पांडोली, नेतावल, घोसुंडा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस डेमू रेल सेवा में 10 डेमू डिब्बे, 2 पावर कार सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।

Explore our articles