spot_img

Bhopal: दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल आज आएंगे ग्वालियर, मप्र में चुनाव प्रचार अभियान का करेंगे शंखनाद

भोपाल:(Bhopal) दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज (शनिवार को) ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। वे यहां मेला ग्राउंड पर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के प्रचार अभियान का शंखनाद करेंगे।

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियां भाजपा और कांग्रेस जोर-शोर से प्रचार में जुटी है। वहीं, आम आदमी पार्टी भी मध्य प्रदेश में अपना वर्चस्व बढ़ाने में जुटी है। आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल लगातार प्रदेश का दौरा कर रही हैं और ग्वालियर में होने वाली जनसभा में जुटने के लिए कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर रही हैं।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल पहले ही इसकी घोषणा कर चुकी हैं।

Explore our articles