spot_img

THANE : स्मार्ट सिटी में पानी की हो रही है बर्बादी

ठाणे : ठाणे शहर में पानी की समस्या सालों से बनी हुई है। कई इलाकों में पानी लीकेज की समस्या है, उसके बावजूद पानी की बर्बादी को रोकने के लिए ठाणे मनपा प्रशासन द्वारा किसी भी तरह पहल नहीं की जा रही है। इस बारे में ठाणे कांग्रेस की ओर से नाराजगी व्यक्त की गई है। इसकी जानकारी देते हुए ठाणे कांग्रेस प्रवक्ता राहुल पिंगले ने बताया कि ठाणे शहर के सर्विस रोड से सटे भागों में कई दिनों से पानी की बर्बादी हो रही है । लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण पानी की बर्बादी अब तक नहीं रुकी है। इसको लेकर उन्होंने मांग की है कि जल आपूर्ति विभाग के संबद्ध अधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाए। बता दें कि सर्विस रोड पर सेटिस के लिए पाइलिंग का काम चल रहा है। काम के दौरान पानी की लाइन फुट गई है। इस वजह से बड़े पैमाने पर पानी की बर्बादी हो रही है। इसको लेकर जब राहुल पिंगले ने संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है कि पानी की बर्बादी को टीएमसी रोके या बीएमसी। जलवाहिनी से निकलने वाले पानी को गटर में छोड़ा जा रहा है । जबकि ठाणे शहर के लोगों को पानी की किल्लत है। पानी की हो रही बर्बादी को रोकने के लिए करीब चार गाड़ी आरएमसी डाला गया है । लेकिन इसके बाद भी पानी निरंतर बह रहा है।
गौरतलब है कि एक ओर ठाणे शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का काम चल रहा है, तो वही काम करने वाली यंत्रणा को भी मालूम नहीं की पानी की बर्बादी रोकने की जिम्मेदारी किसकी है। लाखों लीटर पानी वह चुका है । लेकिन अब तक प्रशासनिक लापरवाही के कारण उसे रोका नहीं जा सका है। इन बातों की जानकारी देते हुए राहुल पिंगले ने ठाणे मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए, उचित प्रशासनिक कार्रवाई होनी चाहिए। पानी की हो रही बर्बादी को लेकर अधिकारियों को जानकारी दी जाती है तो वे किसी की भी तरह का जवाब देने से टालमटोल करते रहते हैं। जिस कारण ऐसी स्थिति बनी है। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ उन्होंने कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Noida : जेवर एयरपोर्टः 17 शहरों के लिए मिलेगी फ्लाइट

नोएडा : (Noida) नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) को सुरक्षा मंजूरी के बाद अब एक सप्ताह में टिकट बुकिंग और मई के अंत...

Explore our articles