spot_img

Washington : फीफा टूर्नामेंट में खेल सकेगी अफगानिस्तान की महिला शरणार्थी टीम

Washington: Afghan Women's Refugee Team Cleared to Play in FIFA Tournaments

वाशिंगटन : (Washington) विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा (FIFA, the world’s governing body for football) ने अफगानिस्तान की महिला शरणार्थी टीम को अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने की अनुमति दे दी है। अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम (Afghan national team) की महिला खिलाड़ियों ने तालिबान शासन के कारण पांच साल पहले अपना देश छोड़ दिया था। तब से वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेलने की अनुमति मिलने का इंतजार कर रही थी। ब्रिटिश कोलंबिया के वैंकूवर (Vancouver, British Columbia) में मंगलवार को हुई फीफा परिषद की बैठक में अफगानिस्तान की महिला शरणार्थी टीम को मान्यता देने के लिए फीफा के नियमों में संशोधन करने पर सहमति बनी। अफगानिस्तान की टीम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में अफगान महिला युनाइटेड (“Afghan Women United.”) नाम से भाग लेगी। हालांकि ब्राजील में 2027 में होने वाले महिला विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने के लिए बहुत देर हो चुकी है। वह लॉस एंजिलिस में 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों के क्वालिफाइंग में भाग ले सकती है।

Nagpur : बेटी होने पर दिया तीन तलाक, पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज

नागपुर : (Nagpur) नागपुर में एक मुस्लिम महिला (Nagpur, a Muslim woman) ने अपने पति और सास के खिलाफ पत्नी से मारपीट करने और...

Explore our articles