
वेलिंगटन : (Wellington) न्यूजीलैंड ने पिछले आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप (ICC Women’s T20 World Cup) में खिताब जीतने वाली टीम में शामिल 10 खिलाड़ियों को इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले आगामी टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। न्यूजीलैंड ने बुधवार को स्टार ऑलराउंडर मेली केर (star all-rounder Melie Kerr as captain)को कप्तान बनाया। इस तरह मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड टी-20 विश्व कप के लिए टीम घोषित करने वाली दूसरी टीम बन गई। ग्रुप 2 में मौजूद न्यूजीलैंड नॉकआउट चरण से पहले इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैच खेलेगा।
ये है न्यूजीलैंड टीम
मेली केर (कप्तान), सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन, फ्लोरा डेवोनशायर, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पॉली इंग्लिस, जेस केर, रोजमेरी मेयर, नेन्सी पटेल, जॉर्जिया प्लिमर, इजी शार्प और ली ताहुहू।


