spot_img

Bhagalpur : 24 घंटे में ईओ का हत्यारा मुठभेड़ में ढेर

Bhagalpur: EO's Killer Neutralized in Encounter Within 24 Hours

तीन पुलिस कर्मी घायल, दिनदहाड़े की गई थी अफसर की हत्या
भागलपुर : (Bhagalpur)
नगर परिषद के ईओ (Nagar Parishad’s Executive Officer) की दिनदहाड़े हत्या के 24 घंटे के भीतर ही भागलपुर पुलिस (Bhagalpur police) ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर केस का केंद्रीय सिरा खत्म कर दिया। बुधवार तड़के करीब 20 मिनट चली फायरिंग में आरोपी रामधनी यादव मारा गया, जबकि तीन पुलिसकर्मी घायल हुए—जिनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

बिहार के भागलपुर जिले (Bihar’s Bhagalpur district) के सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार (Krishna Bhushan Kumar) की हत्या के मुख्य आरोपी रामधनी यादव से पुलिस की मुठभेड़ बुधवार सुबह हुई। घटना सुबह लगभग 4:00 से 5:00 बजे के बीच की है, जब स्पेशल टीम आरोपी को हथियार बरामदगी के लिए चिन्हित स्थान पर लेकर गई थी।

20 मिनट मुठभेड़ में कई राउंड फायरिंग
पुलिस के अनुसार, जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, पहले से घात लगाए अपराधियों ने आधुनिक हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी रामधनी यादव (Ramdhani Yadav) ने भी मौके का फायदा उठाकर भागने और पुलिसकर्मियों का हथियार छीनने की कोशिश की। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला। करीब 15 से 20 मिनट तक चली मुठभेड़ में दर्जनों राउंड गोलियां चलीं।

अंधेरे में भाग निकले अन्य आरोपी
फायरिंग के बीच रामधनी यादव को कई गोलियां लगीं और वह मौके पर ही गिर पड़ा। अपने सरगना के ढेर होते ही उसके साथी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गए। मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें तुरंत भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद रामधनी यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल जवानों का इलाज जारी है।

दफ्तर में घुसकर सरेआम की थी हत्या
सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गौरतलब है कि मंगलवार को सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में घुसकर कृष्ण भूषण कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया था और 24 घंटे के भीतर ही मुठभेड़ में केस का अहम किरदार खत्म कर दिया।

Explore our articles