spot_img

THANE : वेश्या व्यवसाय से मुक्त हुई दो नाबालिग लड़कियां

ठाणे : ठाणे पुलिस ने कार्रवाई कर वेश्या व्यवसाय से दो नाबालिग लड़कियां और एक महिला को मुक्त कराया। यह कार्रवाई ठाणे पुलिस की अपराध शाखा के अनैतिक मानवी हक्क वाहतूक प्रतिबंध कक्ष के द्वारा की गई। कक्ष के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश पाटिल को जानकारी मिली कि ठाणे पूर्व के कोपरी में अवैध देह व्यवसाय करवाया जा रहा है। महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को पैसे की लालच देकर उसे देह व्यापार में धकेला जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई की।’मिना लंच होम, गांवदेवी मंदिर समीप, कोपरी कॉलनी ठाणे पूर्व’ में देह व्यापार का अवैध धंधा संचालित किया जा रहा था। पुलिस की कार्रवाई में वहां से दो नाबालिग लड़कियां और एक महिला पकड़ी गई। तीनों को देह व्यापार के चंगुल से मुक्त कराया गया। इसको लेकर कोपरी पुलिस थाने में मामले दर्ज कराए गए हैं।

Kathmandu : अदालत के अवमानना मामले में नेपाल के प्रधानमंत्री शाह को उपस्थिति से छूट मिली

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के उच्चतम न्यायालय ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह (Prime Minister Balendra Shah) को अदालत की अवमानना से जुड़े मामले में उपस्थिति...

Explore our articles