
ठाणे : (Thane) कोपरी डिवीजन स्थित न्यू इंदिरानगर (New Indira Nagar locality within the Kopri Division) इलाके में सतीस पूल प्रोजेक्ट से प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से विस्थापन की चिंता झेल रहे लोगों को अब वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराए गए हैं। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे (Deputy CM Eknath Shinde) के निर्देश और सांसद नरेश म्हस्के (MP Naresh Mhaske) के लगातार फॉलो-अप के चलते प्रभावितों के पुनर्वास की प्रक्रिया पूरी हो सकी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन से समन्वय बनाकर इस मुद्दे को प्राथमिकता दिलाई। टेंभिनाका स्थित आनंदाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में सांसद नरेश म्हस्के और मेयर शर्मिला पिंपोलकर (Mayor Sharmila Pimpolkar) ने प्रभावित परिवारों को नए घरों की चाबियां सौंपीं। इस दौरान नगरसेविका मालती पाटिल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
खेवरा सर्कल और मानपाड़ा में मिले नए घर
प्रभावित परिवारों को एक्मे, खेवरा सर्कल और मानपाड़ा क्षेत्रों में वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराए गए हैं। बताया गया कि रेलवे प्रशासन की कार्रवाई के चलते पहले इलाके में भय का माहौल था, जिसे अब पुनर्वास से काफी हद तक दूर किया गया है। इस पहल के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में हाउस लीडर हनमंत जगदाले, नगरसेवक राम रेपाले (Leader Hanmant Jagdale and Corporator Ram Repale) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रभावित परिवारों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।


