
मुंबई : (Mumbai) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने बाकी बचे मैचों के लिए चोटिल अथर्व अंकोलेकर (Krish Bhagat into their squad to replace the injured Atharva Ankolekar) की जगह कृष भगत को टीम में शामिल किया है। घरेलू क्रिकेट में पंजाब की तरफ से खेलने वाले 21 वर्षीय ऑलराउंडर कृष तेज गेंदबाज और निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज हैं। वह पिछले दो साल से मुंबई इंडियंस के ट्रायल्स का हिस्सा रहे हैं। मुंबई कहा, कृष ने अपनी लगन और कड़ी मेहनत से कोचिंग स्टाफ को प्रभावित किया है। पिछले कुछ वर्षों में घरेलू क्रिकेट और मुंबई इंडियंस के अभ्यास सत्रों में उनके समर्पण ने उन्हें मुख्य टीम में शामिल होने का अवसर दिलाया है।


