spot_img

Thane : डोमिनोज स्टोर पर छापा

Thane: Raid on Domino's Store

140 अवैध गैस सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
ठाणे : (Thane)
शहर के वंडर मॉल इलाके (Wonder Mall area of ​​the city) में स्थित डोमिनोज पिज़्ज़ा स्टोर (Domino’s Pizza store) पर राशन डिस्ट्रीब्यूशन कंट्रोलर (Ration Distribution Controller) की टीम ने छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है। टीम को यहां अवैध रूप से गैस सिलेंडर रखे जाने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान स्टोर के बेसमेंट से कुल 140 गैस सिलेंडर जब्त किए (140 gas cylinders were seized from the store’s basement) गए। इनमें 55 सिलेंडर भरे हुए और 85 खाली पाए गए। जब्त सिलेंडरों की कुल कीमत करीब 4.59 (approximately ₹4.59 lakh) लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के बाद पूरे स्टॉक को सील कर दिया गया है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए चितलसर पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट, 1955 के तहत मामला दर्ज किया है।

Explore our articles