spot_img

New Delhi : ABB India प्रति शेयर देगी ₹29.59 का डिविडेंड

नई दिल्ली : (New Delhi) इंजीनियरिंग एवं ऑटोमेशन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ABB India (ABB India, a leading company in the engineering and automation sector) ने अपने निवेशकों के लिए ₹29.59 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी ने इसके लिए 2 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है, यानी इसी तारीख तक जिन निवेशकों के नाम कंपनी के रजिस्टर या डिपॉजिटरी रिकॉर्ड में दर्ज होंगे, वही इस लाभांश के पात्र होंगे।

एक मई को अवकाश होने के कारण शेयर 30 अप्रैल को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगा। डिविडेंड प्रस्ताव को 9 मई को होने वाली वार्षिक आम बैठक (AGM) (Annual General Meeting) में शेयरधारकों की मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

2025 में दिया 9.77 रुपये का डिविडेंट
कंपनी इससे पहले कैलेंडर वर्ष 2025 के लिए ₹9.77 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है। वित्तीय प्रदर्शन पर नजर डालें तो अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन राजस्व ₹3,557 करोड़ और शुद्ध लाभ ₹432.85 करोड़ रहा। पूरे वर्ष 2025 में राजस्व ₹13,202.73 करोड़ और मुनाफा ₹1,668.26 करोड़ दर्ज किया गया।

बाजार में कंपनी के शेयर ₹6,880 के स्तर पर बंद हुए और बीते तीन महीनों में करीब 40% तथा तीन वर्षों में 112% तक का रिटर्न दे चुके हैं। करीब ₹1.45 लाख करोड़ के मार्केट कैप वाली कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 75% है। कंपनी 8 मई को जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के नतीजे घोषित करेगी, जिस पर निवेशकों की नजर बनी हुई है।

Explore our articles