
पेरिस : (Paris) वर्ष का दूसरा ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में (French Open—the second Grand Slam tennis tournament of the year) अब करीब महीने का समय रह गया है। इस बार इसकी इनामी राशि में बढ़ोतरी के साथ ही कुछ और भी नई चीजें भी दिखाई देंगी। इसमें खिलाड़ियों के साथ ही प्रशंसकों के लिए कुछ सुविधाओं को शामिल किया गया है। यह प्रतियोगिता 24 मई को पश्चिमी पेरिस के रोलां गैरां (May 24th at Roland-Garros in western Paris) में शुरू होगी।
इनामी राशि बढ़ी
इस बार की इनामी राशि में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इससे कुल इनामी राशि छह करोड़ 17 लाख यूरो (सात करोड़ 21 लाख डॉलर-करीब छह अरब 72 करोड़ रुपये से ज्यादा) हो गई है। यह कुल राशि पिछले साल के मुकाबले 53 लाख यूरो अधिक है। इसमें पुरुष और महिला एकल चैंपियन को 28 लाख यूरो (करीब तीन अरब रुपये) और उप विजेता को 14 लाख यूरो मिलेंगे। सेमीफाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों को सात लाख 50 हजार यूरो और पहले दौरे में हारने वाले खिलाड़ियों को 87 हजार यूरो मिलेंगे। पुरुष और महिला युगल के विजेताओं को छह लाख यूरो और मिश्रित युगल की चैंपियन जोड़ी को एक लाख 22 हजार यूरो मिलेंगे।
ये भी होंगे बदलाव
-पुरुष और महिला फाइनल से पहले लगभग छह मिनट का समारोह होगा जिसका कार्यक्रम फ्रांसीसी कोरियोग्राफर बेंजामिन मिलिपीड (directed by French choreographer Benjamin Millepied) निर्देशित करेंगे।
-पहली बार खिलाड़ी कोर्ट पर डेटा एकत्र करने वाले पोर्टेबल उपकरण पहन सकेंगे। इससे वे मैच के दौरान अपने शारीरिक प्रदर्शन की जानकारी देख सकेंगे।
-‘एफिल टॉवर’ (Eiffel Tower) क्षेत्र और बोलोग्ने-बिलनकोर्ट में बेहतर आवास विकल्प होंगे। साथ ही स्टेडियम के रेस्तरां में बेहतर खानपान के अलावा, खिलाड़ी कोर्ट फिलिप-चैटियर पर स्थित रिकवरी एंड सेरेनिटी सेंटर और फ्रांसीसी राष्ट्रीय प्रशिक्षण (French National Training Center) केंद्र में नई स्वास्थय सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।


