spot_img
HomelatestTHANE : मातृत्व के सम्मान पर हर देशवासियों को अभिमान होना चाहिए:...

THANE : मातृत्व के सम्मान पर हर देशवासियों को अभिमान होना चाहिए: मुख्यमंत्री

ठाणे : घर में यदि एक मां सशक्त हो तो संपूर्ण घर सुरक्षित रहता है। इस कारण महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता आवश्यक है । इन बातों का जिक्र करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मातृत्व के सम्मान पर हर देशवासियों को अभिमान होना चाहिए। ठाणे के टेंभीनाका स्थित आयोजित माता सुरक्षित तो घर सुरक्षित अभियान का शुभारंभ महिला पुलिसकर्मी के हाथों किया गया। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री शिंदे अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।


इस अभियान के शुभारंभ के अवसर पर प्रशासक तथा महापालिका आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा, उपायुक्त मनीष जोशी, पूर्व महापौर नरेश म्हस्के, पूर्व नगरसेवक सुधीर कोकाटे, छत्रपति शिवाजी महाराज रुग्णालय के अधिष्ठाता डॉ. भीमराव जाधव, मेडिकल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राणी शिंदे व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आदि भी उपस्थित थे। विदित हो कि ठाणे मनपा क्षेत्र में 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ‘माता सुरक्षित तर घर सुरक्षित ’ अभियान चलाया जाने वाला है। उसी अभियान के तहत ठाणे मनपा ने सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से टेंभीनाका स्थित नवरात्रोत्सव में महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 10 दिनों के लिए किया है। टेंभीनाका पर देवी मां के दर्शन के लिए आने वाली महिलाएं यहां शिविर में अपना स्वास्थ्य जांच भी आसानी से करवा सकती हैं। इन बातों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि देवी मां के दर्शन के अवसर पर महिलाओं को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जाना सकारात्मक पहल है। एक साथ दो लक्ष्य पूरे होंगे। एक तो महिलाएं देवी मां की दर्शन कर पाएंगी और इसी मंडप के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर भी जनजागृति का काम किया जा सकेगा। जो निश्चित तौर पर लाभकारी है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर