spot_img

Srinagar: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा आतंकवादी गिरफ्तार

Srinagar

श्रीनगर:(Srinagar) जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले (Baramulla district of Jammu and Kashmir) में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादी को गिरफ्तार कर उसके पास से कुछ विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बारामूला के सिंहपोरा पट्टन में नाके पर जांच के दौरान सुरक्षा बलों ने फेरन (पारंपरिक पोशाक) पहने मोतीपोरा से आ रहे व्यक्ति को देखा। उन्होंने कहा कि नाका दल को देखने के बाद उस व्यक्ति ने भागने की कोशिश की, लेकिन चौकस दल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

अधिकारी ने कहा कि आतंकवादी की तलाशी के दौरान एके-47 की 71 गोलियां बरामद की गईं, जिसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसका नाम अली मोहम्मद भट है और वह बोनीचकल आरामपोरा पट्टन में रहता है।

उन्होंने बताया कि अली ने कहा कि वह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ काम कर रहा है। अधिकारी ने कहा कि अली के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Mumbai : महाराष्ट्र के पुणे एयरपोर्ट पर रनवे रिपेयर का काम पूरा, फिर से उड़ान पूर्ववत: मुरलीधर मोहोल

मुंबई : (Mumbai) केंद्रीय नागरी उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल (Union Minister of State for Civil Aviation Muralidhar Mohol) ने शनिवार को बताया कि...

Explore our articles