spot_img

Shimla : क्रॉस वोटिंग मामले में कांग्रेस के छह विधायकों के खिलाफ स्पीकर ने की सुनवाई

शिमला : (Shimla) हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha elections in Himachal Pradesh) में क्रॉस वोटिंग करने वाले छह कांग्रेस विधायकों को अयोग्य घोषित करने मामले की कार्यवाही शुरू हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया इस मामले में बुधवार शाम चार बजे से सुनवाई करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष पठानिया के समक्ष सुनवाई के दौरान संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बुधवार को बजट पेश करने के दौरान कांग्रेस के छह सदस्यों के सदन से अनुपस्थित रहने का मामला उठाया। चौहान ने कहा कि यह व्हिप का उल्लंघन है। व्हिप का उल्लंघन करने के आरोप में छह विधायकों को अयोग्य घोषित करने की कार्यवाही की जाए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वे शाम 4 बजे के बाद इस मामले को बतौर ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष के तौर पर सुनवाई करेंगे। इससे पहले इन विधायकों को पार्टी की ओर से स्थिति स्पष्ट करने के लिए बुधवार दोपहर डेढ़ बजे तक का समय दिया गया था। कांग्रेस पार्टी की पैरवी करने के लिए दिल्ली से एक वरिष्ठ अधिवक्ता शिमला पहुंच गए हैं।

Explore our articles