spot_img

Shimla: आपदा प्रभावित हिमाचल प्रदेश की मोदी सरकार ने की अनदेखीः राहुल गांधी

शिमला:(Shimla) कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हिमाचल प्रदेश की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। राहुल ने प्रधानमंत्री पर सीधा हमला करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले एक दशक में 22 से 25 उद्योगपतियों के 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है, लेकिन आपदा प्रभावित हिमाचल प्रदेश को कोई आर्थिक मदद नहीं की।

शिमला लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी के समर्थन में नाहन में रविवार को आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आपदा ने हिमाचल में भारी तबाही मचाई। 22 हजार परिवार प्रभावित हुए। हमारी कांग्रेस सरकार ने मोदी सरकार से 9 हजार करोड़ रुपये मांगे, लेकिन उन्होंने यह राशि नहीं दी। राहुल ने आरोप लगाया कि आपदा के बाद नरेन्द्र मोदी ने पूरा दम लगाकर हिमाचल की सरकार को अस्थिर करने की कोशश की।

हिमाचल के सेब बागवानों का जिक्र कर राहुल गांधी ने कहा कि अडानी ग्रुप हिमाचल में सेब के दामों को कंट्रोल कर रहा है। इससे बागवानों को उनके सेब की उचित कीमत नहीं मिल रही है। हिमाचल के सेब से लेकर देशभर के एयरपोर्ट तक मोदी ने अडानी के हवाले कर दिया है। मोदी सरकार ने पिछले 10 सालों में जो भी काम किया है, वो सिर्फ देश के 20-25 लोगों के लिए हुआ है और इसे विकास का नाम दिया जा रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि आईएनडीआईए के सत्ता में आने के बाद किसानों का ऋण माफ किया जाएगा। किसानों की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने अपने शासन में 22 अरबपति बनाए हैं। कांग्रेस के सतारूढ़ होने पर हम करोड़ों लखपति बनाएंगे। देश के सारे गरीब लोगों की लिस्ट बनेगी और लोगों के खातों में ‘खटा खट, खटा खट पैसे डाले जाएंगे। कांग्रेस सत्ता में आने के साथ ही केंद्र के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े 30 लाख पदों को भरेगी। राहुल ने युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस की ओर से किए गए चुनावी वादों का उल्लेख कर कहा कि सरकार बनते ही इन्हें पूरा किया जाएगा।

New Delhi : कांग्रेस नेताओं ने बजट को बताया गरीब विरोधी और आम जनता से कटा हुआ

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय बजट 2026-27 को आम जनता की समस्याओं से कटा हुआ और गरीबों के हितों की...

Explore our articles