spot_img

New Delhi : प्रसार भारती के अध्यक्ष बने प्रसून जोशी

New Delhi: Prasoon Joshi Appointed Chairman of Prasar Bharati

नई दिल्ली : (New Delhi) प्रसून जोशी को प्रसार भारती (Prasoon Joshi has been appointed as the new Chairman of Prasar Bharati) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) ने शनिवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। प्रसून जोशी देश के जाने-माने गीतकार, लेखक और कम्युनिकेशन एक्सपर्ट हैं, जिन्होंने साहित्य, विज्ञापन और फिल्मों में अहम योगदान दिया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Minister Ashwini Vaishnaw) ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि प्रसून जोशी एक रचनात्मक व्यक्तित्व हैं, जिनका काम भारत की संस्कृति और सोच को दर्शाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में प्रसार भारती को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। प्रसून जोशी इससे पहले 2017 से सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (Central Board of Film Certification) के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में फिल्म सर्टिफिकेशन प्रक्रिया को बेहतर बनाने की कोशिश की गई। इसके अलावा, वे मैक्कैन वर्ल्ड ग्रुप इंडिया के सीईओ और एशिया पैसिफिक के चेयरमैन (CEO of McCann Worldgroup India and as the Chairman for the Asia-Pacific) भी रह चुके हैं। प्रसार भारती भारत का सार्वजनिक प्रसारण संस्थान है, जिसमें ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन शामिल हैं।

Explore our articles