spot_img

Shimla : हिमाचल प्रदेश के कसौली में खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

शिमला : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में कसौली-परवाणु मार्ग पर जंगेशु गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार में सवार पांच लोग कसौली से परवाणु की ओर जा रहे थे, तभी चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और वह गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस के मुताबिक इस हादसे में हिमाचल के नालागढ़ के पास अभीपुर गांव के सूरज ठाकुर, नालागढ़ के ही शुभम और कुरुक्षेत्र के संगम की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे में घायल हुए दो लोगों को परवाणु के ईएसआई अस्पताल ले जाया गया।

दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles