spot_img
HomelatestSahibganj: साहिबगंज में घर में घुसकर रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या

Sahibganj: साहिबगंज में घर में घुसकर रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या

साहिबगंज:(Sahibganj) नगर थाना के सामने नॉर्थ रेलवे कालोनी में रहने वाले राजकुमार चंदन (35) की अपराधियों ने हत्या कर दी।

बताया जाता है कि सोमवार की रात करीब 1:30 बजे घर में घुसकर अपराधियों ने उसे गोली मार दी। चंदन रेलवे में आईडब्ल्यू के भोलमेन के रुप में काम करता था। चंदन रात को करीब आठ बजे पत्नी और बच्चों के साथ खाना पीना खाकर आगे वाले रुम में सो गया था। गोली चलने की आवाज को सुनकर पत्नी ने उठकर देखा तो सर से खून निकल रहा था और चंदन लंबी सांस ले रहा था। बाहर निकलकर चारों तरफ आवाज दी, लोगों का दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई नहीं जगा और ना कई दरवाजा खोला। 50 मीटर की दूरी पर नगर थाना जाकर जानकारी दी तो पुलिस ने पहुंच शव को कब्जा में ले लिया। मंगलवार सुबह शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

इस संबंध में पत्नी रिंकू देवी ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी, उनके दो बेटे हैं। वे लोग बिहार के भागलपुर के रहने वाले हैं। साहिबगंज में नौकरी करते थे। रात की घटना है। दम तोड़ते वक्त वो कुछ बोल नहीं सके। दो माह पूर्व फिल्टर के दौरान कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। ससुराल में कुछ लोगों से झगड़ा था।यहां किसने गोली मारी है, यह मुझे जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर