spot_img
Home crime news Ranchi : रामगढ़ डीएसपी किशोर रजक का घरेलू विवाद हाई कोर्ट में...

Ranchi : रामगढ़ डीएसपी किशोर रजक का घरेलू विवाद हाई कोर्ट में पहुंचा

0
240

रांची : रामगढ़ के बहुचर्चित डीएसपी किशोर कुमार रजक और उनकी पत्नी का घरेलू विवाद झारखंड हाई कोर्ट की चौखट में पहुंच गया। डीएसपी किशोर कुमार रजक की पत्नी वर्षा की ओर से दाखिल याचिका पर शुक्रवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए डीजीपी को छह सप्ताह में रामगढ़ डीएसपी के पत्र पर निर्णय लेने का निर्देश दिया है।

डीएसपी की पत्नी के द्वारा इस पूरे विवाद पर निष्पक्ष जांच के लिए मामला सीआईडी को सौंपने का आग्रह किया है। हालांकि अब तक डीजीपी की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सुनवाई के दौरान उनके अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि वर्षा श्रीवास्तव ने वर्ष 2022 में अपने पति के खिलाफ मारपीट, दहेज और उत्पीड़न को लेकर दो प्राथमिक दर्ज कराई है जिसे डीएसपी ने फर्जी बताया है। वहीं, इस मामले को लेकर कई वीडियो भी सामने आया था।