
नई दिल्ली : (New Delhi) आम आदमी पार्टी (आप) (Aam Aadmi Party) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने राम मंदिर जमीन खरीद मामले से जुड़े कथित गड़बड़ी के दस्तावेज उत्तर प्रदेश सरकार की एसआईटी को सौंप दिए हैं। संजय सिंह ने लखनऊ में गुरुवार को एसआईटी अध्यक्ष विजय विश्वास पंत (SIT chief Vijay Vishwas Pant) से मुलाकात के बाद दावा किया कि उन्होंने 11 दस्तावेज सौंपे हैं, जिनमें मंदिर ट्रस्ट द्वारा कथित रूप से बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर जमीन खरीदने से संबंधित जानकारी शामिल है। उन्होंने कहा कि इन दस्तावेजों के आधार पर आगे क्या कार्रवाई होगी, यह जांच एजेंसी पर निर्भर करेगा।





