spot_img
Home business-mr BUSINESS New Delhi : मुहर्रम पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार

New Delhi : मुहर्रम पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार

0
27
New Delhi: Stock Market Closed Today for Muharram

तीन दिन का लॉन्ग वीकेंड, NSE और BSE में नहीं होगा कारोबार
नई दिल्ली : (New Delhi)
शेयर बाजार के निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए अहम खबर है। मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार 26 जून को घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) बंद रहेगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) (national Stock Exchange of India (NSE) and the Bombay Stock Exchange (BSE) में इस दिन कोई कारोबार नहीं होगा।

शुक्रवार की छुट्टी के बाद शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इस कारण शेयर बाजार लगातार तीन दिन बंद रहेगा। बाजार में सामान्य ट्रेडिंग सोमवार 29 जून (Normal trading will resume on Monday, June 29) से फिर शुरू होगी।
साल 2026 के कारोबारी कैलेंडर में कुल 16 ट्रेडिंग छुट्टियां निर्धारित की गई हैं। इनमें से 9 छुट्टियां पहले ही हो चुकी हैं। मुहर्रम के बाद इस साल बाजार में छह और छुट्टियां प्रस्तावित हैं।

एमसीएक्स पर शाम का सत्र खुला
बाजार बंद रहने के बावजूद कमोडिटी ट्रेडर्स के लिए पूरी तरह अवकाश नहीं होगा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर सुबह का सत्र बंद रहेगा, जबकि शाम का सत्र शाम 5 बजे से रात तक जारी रहेगा।

विशेषज्ञों के अनुसार, लंबे वीकेंड के बाद सोमवार को बाजार खुलने पर वैश्विक संकेतों, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों और घरेलू आर्थिक खबरों का असर देखने को मिल सकता है।