spot_img
Home latest Mumbai : कोंकण और नागपुर के लिए मध्य रेल चलाएगा 4 सप्ताहांत...

Mumbai : कोंकण और नागपुर के लिए मध्य रेल चलाएगा 4 सप्ताहांत विशेष ट्रेनें

0
20
Mumbai: Central Railway to Run 4 Weekend Special Trains to Konkan and Nagpur

मुंबई : (Mumbai) यात्रियों की बढ़ती भीड़ और मांग को देखते हुए मध्य रेल (Central Railway) ने मुंबई (सीएसएमटी) से करमाली (कोंकण) और नागपुर (Mumbai (CSMT) to Karmali (Konkan) and Nagpur) के लिए 4 सप्ताहांत विशेष (वीकेंड स्पेशल) ट्रेन सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है। कोंकण रूट के लिए ट्रेन संख्या 01129/01130 सीएसएमटी-करमाली-सीएसएमटी स्पेशल क्रमशः 26 जून और 28 जून 2026 को चलाई जाएगी, जो दादर, पनवेल, रत्नागिरी और कंकवली जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। वहीं, नागपुर रूट के लिए ट्रेन संख्या 01021/01022 सीएसएमटी-नागपुर-सीएसएमटी स्पेशल 27 जून 2026 को दोनों दिशाओं से रवाना होगी, जिसका ठहराव कल्याण, नासिक रोड, भुसावल और अकोला सहित कई अन्य स्टेशनों पर होगा। आरामदायक यात्रा के लिए इन दोनों ट्रेनों में एसी (फर्स्ट, 2-टियर, 3-टियर), शयनयान (स्लीपर) और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल किए गए हैं।