spot_img

Bhopal : दीनदयाल रसोई में 10 जुलाई से मिलेगी पांच रुपये में थाली, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री शहरी भू-अधिकार योजना में दिए जाएंगे 35 हजार से अधिक नए पट्टे

भोपाल : मुख्यमंत्री शहरी भू-अधिकार योजना में नवीन पट्टे और दीनदयाल रसोई योजना में पांच रुपये में भोजन की थाली देने के कार्यक्रम का शुभारंभ 10 जुलाई को संभावित है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इसका शुभारंभ किया जाएगा। दीनदयाल रसोई योजना में 166 शहरों में बनी स्थाई रसोई में 10 जुलाई से और 25 चलित दीनदयाल रसोई में 15 अगस्त से भोजन की थाली दी जाएगी। वहीं, मुख्यमंत्री शहरी भू-अधिकार योजना में 35 हजार से अधिक नवीन पट्टे पात्र हितग्राहियों को दिये जाएंगे।

उक्त जानकारी प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में एक साथ शुरू किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि इन दोनों कार्यक्रमों की तैयारी समय-सीमा में करें।

सिंगल क्लिक से 500 करोड़ रुपये हितग्राही के खाते में

नगरीय विकास मंत्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में चयनित हितग्राहियों के बैंक खाते में सिंगल क्लिक से 500 करोड़ रुपये अंतरित करेंगे। कायाकल्प अभियान में जिन नगरीय निकायों ने काम नहीं किया है, उनसे उन्हें आवंटित राशि वापस लें। उन्होंने कहा कि बरसात में डामरीकरण का कार्य नहीं किया जाये। इस दौरान केवल सीमेंट-कांक्रीट की सड़क ही बनाई जाए।

मंत्री सिंह ने अवैध कॉलोनियों के नियमितिकरण की कार्यवाही और नवीन हाथठेला योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में रिक्त पदों में मुख्य नगरपालिका अधिकारियों और इंजीनियरों की पदस्थापना जल्द करें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान द्वारा की गई नगरीय निकायों के गठन की घोषणा का त्वरित क्रियान्वयन करें। उन्होंने रिडेंसिफिकेशन योजना की भी समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिये। बैठक में नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई, नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त भरत यादव और नगर निगम आयुक्त व्ही.के.एस. चौधरी उपस्थित थे।

Mumbai : वर्ली रैली विवाद मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण

मुंबई : (Mumbai) भाजपा की रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से (Minister Girish Mahajan) भिड़ने वाली महिला को लेकर फैली खबरों पर पुलिस...

Explore our articles