spot_img

Jodhpur : दो पक्षों में जमीनी विवाद, पुलिस को छोडऩी पड़ी अश्रुगैस

आधा दर्जन लोगों के साथ पुलिस कर्मी भी जख्मी, भारी पुलिस बल तैनात

जोधपुर : शहर के जैसलमेर रोड पूनियो की प्याऊ के पास में जेडीए की जमीन को लेकर दो पक्ष के लोगों में गहराता विवाद नहीं थम रहा है। शुक्रवार को फिर से यहां पर तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस को लोगों के तनाव को दूर करने के लिए अश्रु गैस को छोडऩा पड़ा। तनाव के बीच हुए झगड़े में आधा दर्जन लोग चोटिल होने के साथ दो तीन पुलिस कर्मी भी जख्मी हुए है। भारी पुलिस बल लगाया गया है। खुद डीसीपी वेस्ट गौरव यादव को मौके पर आना पड़ा है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। अश्रु गैस दागने से कुछ लोग चोटिल हो गए। किसी के पैर तो किसी के हाथ जख्मी हुए है। पर्यावरण प्रेमियों ने जमीन पर उखाड़े गए पौधों को ट्री गार्ड समेत लगाने की बात की है। अन्यथा बड़ा आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है। गुरुवार की रात को जमीन पर लगे पेड़ पौधों को उखाडऩे से शुक्रवार की सुबह से ही तनाव हो गया। जोकि दोपहर बाद कुछ थमा। अब पुलिस बल तैनात किया गया है।

कमिश्नरेट के जिला पश्चिम में झंवर थाना इलाके में सरकारी जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच मामला गरमा गया है। एक पक्ष ने यहां मां अमृता देवी उद्यान का बोर्ड व पौधे लगाकर अपना दावा किया तो दूसरा पक्ष इसे अपनी गोचर भूमि बता रहा है। गुरुवार रात किसी ने पौधे और ट्रीगार्ड हटा दिए जिससे शुक्रवार सुबह इलाके में तनाव हो गया। सुबह 9 बजे के करीब दोनों पक्ष के कुछ लोग आमने-सामने हो गए और मारपीट हो गई।

लूणी पूर्व विधायक मलखान पहुंचे :

सुबह तनाव के बाद दोपहर में लूणी से पूर्व विधायक मलखान सिंह ने दोनों समाजों के साथ बैठकर सहमति बनाने की कोशिश की। जेडीए की ओर से तय किया गया कि हटाए गए पौधे और ट्रीगार्ड वापस लगा दिए जाएं। इस पर दूसरे पक्ष ने विरोध कर दिया।

सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे जैसलमेर रोड पर, अश्रुगैस छोड़ी :

शाम 4 बजे दोनों पक्षों के सैंकड़ों लोग जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर पूनियों की प्याऊ में जुट गए। जेडीए को रोकने की बात पर एक पक्ष ने दूसरे पर पथराव कर दिया। शाम 4 बजे जोधपुर-जैसलमेर हाईवे को रोकने की कोशिश भी की गई। टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया। पथराव के बाद पुलिस ने मौजूद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए शाम 4.30 बजे आंसू गैस के गोले दागे।

रात को लगाए गए थे पेड़ पौधें :

झंवर थाना इंचार्ज शकील अहमद ने बताया कि पूनिया की प्याऊ में सरकारी जमीन पर दावे को लेकर दो पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने यहां पौधे लगाकर अमृता उद्यान का बोर्ड लगाया है और दूसरा इसे गोचर भूमि बताया है। गुरुवार रात किसी ने विवादित जमीन पर से पौधे और ट्री-गार्ड हटाए तो शुक्रवार सुबह 9 बजे कुछ लोगों में मारपीट हो गई। विवाद में दोनों पक्षों के 4-5 लोग चोटिल हुए। आरोप है कि इस घटना के बाद राहगीरों से भी मारपीट की गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची। एक पक्ष ने पौधे हटाने को लेकर शिकायत दी। सुबह मारपीट की घटना के बाद शांति रही लेकिन दोपहर में इसी मुद्दे को लेकर फिर समाजों में आक्रोश फैल गया।

नहीं हो पाया समझौता :

लूणी से पूर्व विधायक मलखान सिंह, कई जनप्रतिनिधि, समाज के नेता, पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने मिलकर सहमति बनाने का रास्ता निकाला। लेकिन दोनों में से कोई भी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ। बाद में जेडीए के अधिकारियों ने पौधों और ट्री-गार्ड को फिर से लगाने की बात कही तो दूसरा पक्ष नाराज हो गया। शाम 4 से 4.30 के बीज दोनों पक्ष जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर जुटे और तनाव की स्थिति बन गई।

इनका है यह दावा :

विश्नोई समाज का दावा है कि यह जमीन अमृता उद्यान है। जमीन पर समाज के लोगों ने पौधारोपण कर अमृता उद्यान का बोर्ड लगा दिया था। इस पर गांव के लोगों ने इसका विरोध किया और कहा कि यह जमीन गांव की गोचर भूमि है, इस पर कब्जा किया जा रहा है। मामला कोर्ट में पहुंचा तो कोर्ट ने जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश दिया। लेकिन दो सप्ताह पहले जेडीए की टीम जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने गए तो विवाद हो गया। इसके बाद जमीन को अतिमक्रमण मुक्त कराने को लेकर ग्रामीणों ने 19 दिन तक जोधपुर में धरना दिया। जेडीए की टीम कार्रवाई करने पहुंची तो टीम पर हमला कर दिया गया। काम रोक दिया गया। विरोध को देखते हुए जेडीए टीम और पुलिस जाब्ता लौट आया।

Ahmedabad : अहमदाबाद मंडल में अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर का निर्माण

अहमदाबाद : (Ahmedabad) पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल (Western Railway's Ahmedabad Division) द्वारा एक स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर का निर्माण किया जा रहा है,...

Explore our articles