spot_img

Ranchi : झारखंड में घने कोहरे के चलते 20 उड़ानें रद्द, विजिबिलिटी 500 मीटर से भी कम

रांची : राज्य में कोहरा और बादल छाये हुए हैं। गुरुवार को कोहरे के कारण दिनभर लोगों को ठंड का एहसास हुआ। कोहरे के कारण रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 20 फ्लाइट गुरुवार को कैंसिल कर दी गयी। गुरुवार को रांची एयरपोर्ट में विजिबिलिटी 500 मीटर से भी कम रही।

बताया जाता है कि छोटे विमान के लिए 900 से 1000 मीटर और बड़े विमानों की लैंडिंग के लिए 1400 से 1500 मीटर विजिबिलिटी होनी चाहिए। रांची एयरपोर्ट से 18 जनवरी को 27 जोड़ी फ्लाइट का शिड्यूल तय था। इनमें 20 को कैंसिल करना पड़ा। अब 19 जनवरी को 22 जोड़ी फ्लाइट को उड़ान भरनी है। विजिबिलिटी कम होने के कारण हैदराबाद-रांची इंडिगो की फ्लाइट को वापस हैदराबाद लौटना पड़ा।

ये उड़ानें हुई रद्द

दिल्ली-रांची इंडिगो की फ्लाइट, मुंबई-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस, दिल्ली-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस, बेंगलुरु-रांची एयर इंडिया, अहमदाबाद-रांची इंडिगो, बेंगलुरु-रांची एयर इंडिया, दिल्ली-रांची एयर इंडिया, बेंगलुरु-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस, दिल्ली-रांची एयर इंडिया, बेंगलुरु-रांची एयर इंडिया, दिल्ली-रांची इंडिगो।

रांची से उड़ान भरने वाली फ्लाइट हुई कैंसिल

रांची-बेंगलुरु इंडिगो, रांची-मुंबई एयर इंडिया, रांची-दिल्ली एयर इंडिया, रांची-बेंगलुरु एयर इंडिया, रांची-दिल्ली एयर इंडिया, रांची-बेंगलुरु एयर इंडिया, रांची-दिल्ली एयर इंडिया और रांची-बेंगलुरु एयर इंडिया।

Explore our articles