राजगढ़:(Rajgarh ) भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपल्या में रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने दो युवकों पर बाइक पर जबरन बैठाकर ले जाने और उसके साथ बारी-बारी से गलत काम करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को मौके से फरार आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है ।
पुलिस के अनुसार ग्राम पिपल्या निवासी 30 वर्षीय महिला ने बताया कि बीती शाम खिलचीपुर के सोमवारिया बाजार से चैनसिंह पुत्र रामचंद्र तंवर निवासी परसपुरा और राजेश पुत्र प्रेमसिंह तंवर निवासी गोपालपुरा बाइक से जबरन बैठाकर लालपुरिया बड़ली ले गए, जहां जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों ने बारी-बारी से कई बार खोटा काम किया। पुलिस ने मौके से फरार आरोपितों के खिलाफ धारा 376, 376(2)एन, 376(डी), 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


