spot_img

Rajgarh: पति सहित चार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

राजगढ़:(Rajgarh) पचोर थाना क्षेत्र के खटीक मौहल्ले में रहने वाली 27 वर्षीय महिला ने बैरसिया भोपाल निवासी पति, सास सहित चार पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार खटीक मौहल्ला निवासी 27 वर्षीय सपना रत्नाकर ने बताया कि पति आकाश पुत्र चतुर्भुज रत्नाकर, सास ललिता, नेहा पति सचिन, रिक्की पिता महेश निवासी बैरसिया भोपाल दहेज की मांग को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं, विरोध करने पर आए दिन मारपीट करते हैं, जिसके चलते मायके पचोर में रहने को मजबूर हूं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 498ए के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

Explore our articles