spot_img

Mumbai : फिल्म ‘जीवन भीमा योजना’ का टीजर रिलीज

Mumbai: Teaser for the film 'Jeevan Bhima Yojana' Released

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता अरशद वारसी (Actor Arshad Warsi) एक बार फिर कॉमेडी के रंग में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। ‘गोलमाल’ और ‘धमाल’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाले अरशद अब आगामी क्राइम-कॉमेडी थ्रिलर ‘जीवन भीमा योजना’ (‘Jeevan Bhima Yojana’) में पहली बार डबल रोल निभाते नजर आएंगे। फिल्म का मजेदार टीजर 8 जून को जारी किया गया, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म का निर्देशन ‘फ्राइडे’ फेम अभिषेक डोगरा ने किया है।

टीजर की शुरुआत अरशद वारसी के किरदार से होती है, जो अपने हमशक्ल व्यक्ति से टकराता है। कहानी आगे बढ़ने के साथ कर्ज और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे इस किरदार की जिंदगी में नया मोड़ आता है। बीमा राशि हासिल करने के लिए वह अपनी पत्नी, जिसका किरदार संजीदा शेख (played by Sanjeeda Shaikh) ने निभाया है, के साथ एक योजना बनाता है। हालांकि हालात अचानक ऐसे बदलते हैं कि दोनों एक तस्करी गिरोह के जाल में फंस जाते हैं। टीजर में हास्य, भ्रम और रोमांच का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलता है।

फिल्म में अरशद और संजीदा के अलावा विजय राज, पूजा चोपड़ा और बिजेंद्रकला भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्माताओं ने फिलहाल फिल्म की रिलीज तारीख की घोषणा नहीं की है। वहीं अरशद वारसी जल्द ही अक्षय कुमार अभिनीत बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (‘Welcome to the Jungle’, starring Akshay Kumar) में भी दिखाई देंगे, जो 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Explore our articles