spot_img

New Delhi : कच्चे तेल की कीमत से झुलसा शेयर बाजार, बड़ी गिरावट के साथ सेंसेक्स-निफ्टी बंद

New Delhi: Stock market hit by crude oil price surge; Sensex and Nifty close with significant losses

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ रहे तनाव और कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी के कारण घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) आज गिरावट का शिकार हो गया। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। हालांकि दिन के पहले सत्र में निचले स्तर पर हुई वैल्यू बाइंग के कारण शेयर बाजार की स्थिति में काफी हद तक सुधार भी हुआ, लेकिन दोपहर एक बजे के करीब बाजार में दोबारा बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी (Sensex and Nifty) दोनों सूचकांकों की कमजोरी बढ़ती चली गई। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.97 प्रतिशत और निफ्टी 1.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।

आज दिन भर सभी सेक्टर पर दबाव बना रहा। दिन भर हुई बिकवाली के कारण सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। रियल्टी और मेटल सेक्टर (realty and metal sector stocks) के शेयरों में आज जम कर बिकवाली होती रही, जिसके कारण निफ्टी का मेटल इंडेक्स 2.43 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसी तरह रियल्टी इंडेक्स भी 2.01 प्रतिशत की गिरावट का शिकार हो गया। इसके अलावा बैंकिंग, आईटी, ऑटोमोबाइल, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और टेक इंडेक्स भी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार बिकवाली होती रही, जिसके कारण निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 1.40 प्रतिशत की गिरावट का शिकार हो गया। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 1.92 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

आज शेयर बाजार में आई कमजोरी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में छह लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड (BSE-listed) कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 455.09 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया। जबकि पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 461.10 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 6.01 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,537 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,249 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 3,117 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 171 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,990 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 579 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 2,411 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से सात शेयर बढ़त के साथ और 23 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 10 शेयर हरे निशान में और 40 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 821.73 अंक की कमजोरी के साथ 73,421.61 अंक के स्तर पर खुला।

कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बनने के कारण यह सूचकांक 924.40 अंक की कमजोरी के साथ 73,318.94 अंक के स्तर तक चला गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से दोपहर एक बजे के करीब सेंसेक्स निचले स्तर से 615.41 अंक की रिकवरी कर 73,934.35 अंक के स्तर तक पहुंचने में सफल रहा। इसके बाद बाजार में एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की कमजोरी बढ़ने लगी। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तर से 410.09 अंक फिसल कर 719.08 अंक की गिरावट के साथ 73,524.26 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 286 अंक टूट कर 23,080.70 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के कुछ देर बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार हो रही लिवाली के कारण दोपहर एक बजे के करीब यह सूचकांक निचले स्तर से 197.15 अंक सुधर कर 23,267.30 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में एक बार फिर बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से यह सूचकांक दोबारा गिरने लगा। बाजार में दिन भर हुई लिवाली और बिकवाली के बाद निफ्टी दिन के ऊपरी स्तर से 144.30 अंक लुढ़क कर 243.70 की कमजोरी के साथ 23,123 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

पूरे दिन के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से मैक्स हेल्थकेयर 3.09 प्रतिशत, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन 1.63 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.34 प्रतिशत, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 1.16 प्रतिशत और नेस्ले 0.92 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, विप्रो 8.37 प्रतिशत, जियो फाइनेंशियल 3.39 प्रतिशत, एटरनल 3.20 प्रतिशत, श्रीराम फाइनेंस 2.89 प्रतिशत और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 2.76 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

Dhaka : पूर्व कप्तान तमीम इकबाल बने बीसीबी के अध्यक्ष

ढाका : (Dhaka) पूर्व कप्तान तमीम इकबाल (Former captain Tamim Iqbal) को चार साल के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) (Bangladesh Cricket Board) का...

Explore our articles