spot_img

New Delhi : भारत ने पश्चिम एशिया में सभी पक्षों से तनाव कम करने का किया आग्रह

New Delhi: India urges all parties in West Asia to de-escalate tensions

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य संघर्ष (military conflict in West Asia) को देखते हुए भारत ने सभी पक्षों से तनाव कम करने और नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह किया है।

विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) ने सोमवार को एक बयान में सभी पक्षों से आग्रह किया कि वह तनाव को कम करने, नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने और राजनयिक समाधान तलाशने के लिए बातचीत का रास्ता अपनाएं। क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली बेहद जरूरी है।

भारत ने कहा कि पश्चिम एशिया के ताजा हालात वैश्विक मुदाय के लिए सबसे अधिक चिंता का विषय है। क्षेत्र में जारी संघर्ष का वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा आपूर्ति पर भी गहरा प्रभाव पड़ा है।

उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटे के दौरान इजराइल और ईरान (Israel and Iran) के बीच संघर्ष में तेजी आई है। ईरान ने इजराइल के महत्वपूर्ण शहरों को निशाना बनाया है। वहीं इजराइल ने पश्चिम और मध्य ईरान में सैन्य अड्डों को अपना निशाना बनाया है।

इसी बीच ईरान और इजराइल स्थित भारतीय दूतावासों (Indian embassies in Iran and Israel) ने परामर्श जारी कर भारतीयों को ईरान नहीं जाने और इजराइल की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। ईरान में रह रहे भारतीयों को तुरंत वहां से किसी भी माध्यम से निकलने को कहा है। वहीं इजराइल में रह रहे भारतीयों को सावधानी और सतर्कता बरतने तथा स्थानीय प्रशासन के दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Dhaka : पूर्व कप्तान तमीम इकबाल बने बीसीबी के अध्यक्ष

ढाका : (Dhaka) पूर्व कप्तान तमीम इकबाल (Former captain Tamim Iqbal) को चार साल के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) (Bangladesh Cricket Board) का...

Explore our articles