spot_img

Raipur: प्रधानमंत्री 20 फरवरी को कवर्धा केन्द्रीय विद्यालय का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे

रायपुर:(Raipur) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आगामी 20 फरवरी को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के महराजपुर स्थित नवीन केन्द्रीय विद्यालय भवन का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। केन्द्रीय विद्यालय भवन एवं कर्मचारी आवासीय भवन सहित अन्य निर्माण कार्याें की लागत 20.56 करोड़ रुपये बताई गई है।

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने केन्द्रीय विद्यालय भवन के लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर महोबे और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने नवीन केन्द्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद संतोष पाण्डेय के प्रयासों से कबीरधाम जिले के केन्द्रीय विद्यालय का नया संयुक्त परिसर निर्माण पूरा हो पाया है।

Explore our articles