spot_img

Raipur : पर्यवेक्षकों की अगुवाई में विधायक दल की बैठक आज

रायपुर:(Raipur ) छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के पद को लेकर संशय आज खत्म हो जाएगा। सूबे में विधायक दल का नेता चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित 54 विधायकों की आज (Sunday) को दोपहर 12 बजे पार्टी के तीन पर्यवेक्षकों की अगुवाई में बैठक होगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर लगभग असमंजस (suspense) खत्म होने की संभावना है।

सस्पेंस
भाजपा ने पिछले महीने विधानसभा चुनाव से पहले अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की थी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा में बताया कि “भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार को होगी। पार्टी के तीन पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सर्बानंद सोनोवाल तथा पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम बैठक में मौजूद रहेंगे।”

उन्होंने बताया कि पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और राज्य के लिए पार्टी के सह-प्रभारी नितिन नबीन भी वहां मौजूद रहेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 में से 54 सीट जीती हैं। वहीं कांग्रेस 35 सीट पर सिमट गई है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) एक सीट जीतने में कामयाब रही।

Kolkata : नुसरत जहां को ईडी का समन, बुधवार को होना होगा हाजिर

कोलकाता : (Kolkata) अभिनेत्री और पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां को प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ED) ने पुराने फ्लैट धोखाधड़ी मामले में फिर...

Explore our articles