spot_img

Jaipur: करणी सेना के नेता गोगामेड़ी हत्याकांड में वांछित शूटर रोहित शर्मा और नितिन फौजी चंडीगढ़ में गिरफ्तार

जयपुर:(Jaipur) श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड (President Sukhdev Singh Gogamedi murder case) में वांछित शूटर रोहित राठौर और नितिन फौजी चंडीगढ़ में पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इन दोनों का सहयोगी उधम भी पकड़ा गया है। यह सभी सेक्टर-22 के एक होटल में रुके थे।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अपराध दिनेश एमएन के अनुसार तीनों को शनिवार देररात होटल में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई को राजस्थान पुलिस और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। तीनों को सबसे पहले दिल्ली क्राइम ब्रांच के ऑफिस ले जाया गया है। वहां से इन्हें जयपुर लाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि गोगामेड़ी को मौत के घाट उतारने के बाद तीनों राजस्थान से हरियाणा के हिसार पहुंचे। यहां से मनाली गए। इसके बाद मनाली से चंडीगढ़ पहुंचे। पुलिस इन तक टेक्निकल सर्विलांस के जरिए पहुंची। इससे पहले शनिवार को जयपुर पुलिस ने शूटर्स की मदद करने वाले रामवीर जाट को गिरफ्तार किया था। रामवीर, नितिन फौजी का दोस्त है। दिल्ली पुलिस को शनिवार दोपहर दो बजे इनके चंडीगढ़ में होने की पुख्ता जानकारी मिली थी। दिल्ली पुलिस के एडीजी (क्राइम ) रविंद्र सिंह ने राजस्थान पुलिस से यह जानकारी साझा की। इसके बाद जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने इनकी गिरफ्तारी का जाल बिछाया।

Richmond : यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी संग की खुदकुशी

रिचमंड (वर्जीनिया) अमेरिका : (Richmond) वर्जीनिया के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स (Virginia’s former Lieutenant Governor, Justin Fairfax) यौन उत्पीड़न के आरोपों का सदमा...

Explore our articles