spot_img

New Delhi : हरिवंश तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति निर्वाचित

New Delhi: Harivansh Elected Deputy Chairman of Rajya Sabha for the Third Time

नई दिल्ली : (New Delhi) राज्यसभा में शुक्रवार को हरिवंश (Harivansh) लगातार तीसरी बार उपसभापति निर्वाचित हुए। विपक्ष की ओर से कोई उम्मीदवार नहीं उतारे जाने के कारण उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ। इसके साथ ही वह इस पद पर लगातार तीसरी बार आसीन होने वाले सदस्य बन गए हैं।

सदन की कार्यवाही की शुरुआत में नेता सदन जगत प्रकाश नड्डा और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने उन्हें आसन तक पहुंचाया और उपसभापति की कुर्सी पर बैठाया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने हरिवंश को पुनः निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए उच्च सदन के संचालन में उनके अनुभव और योगदान की सराहना की। वहीं, विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे सदन में सभी पक्षों को समान अवसर देंगे।

खरगे ने इस अवसर पर लोकसभा में उपाध्यक्ष का पद लंबे समय से रिक्त रहने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 से यह संवैधानिक पद खाली है, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उपसभापति के रूप में हरिवंश विपक्ष को पर्याप्त समय और सम्मान देंगे। विपक्ष की ओर से उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए यह भी कहा गया कि सदन की गरिमा बनाए रखने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

Mumbai : ‘द एकेडमी’ के सोशल मीडिया पर छाया शाहरुख खान का डायलॉग

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Bollywood superstar Shah Rukh Khan) ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है।...

Explore our articles