spot_img

Raipur: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बस पलटने से 15 लोग घायल

रायपुर:(Raipur) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले (Balod district of Chhattisgarh) में गुंडरदेही मुख्यालय से लगे कचांदूर नाला के पास देर रात लगभग एक बजे एक प्राइवेट बस पलटने से 15 लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे में 56 वर्षीया एक महिला की हालत गंभीर है।

बस से धमतरी से निसाद (कृदत ) परिवार के लोग चौथिया गए थे। दुर्ग वापसी के दौरान बस कचांदूर नाले के समीप पलट गई। लोगों की चीख-पुकार से आसपास के लोग भी घरों से बाहर आकर घायलों की मदद करने में जुट गए। बस के कांच को तोड़ने के बाद कुछ लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को 108 वाहन (एम्बुलेंस) की मदद से गुंडरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और आगे की कार्यवाही में जुट गई।

हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं। 56 वर्षीय एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे धमतरी रेफर कर दिया गया है।शेष घायलों का इलाज गुंडरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

Explore our articles