spot_img

Pune: पुणे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय समन्वय बैठक का शुभारंभ

पुणे: (Pune) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार सुबह शुरू हुई। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भारत माता का पूजन कर बैठक का शुभारंभ किया। संघ प्रतिवर्ष अपने आनुषंगिक संगठनों से संवाद कर सांगठनिक कामकाज का ब्योरा प्राप्त करता है। ऐसी बैठक को समन्वय बैठक कहा जाता है। इस वर्ष पुणे में आयोजित तीन दिवसीय बैठक में संघ परिवार के 36 संगठनों के 267 पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 30 महिला प्रतिनिधि भी हैं।

बैठक में सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल, डॉ. मनमोहन वैद्य, अरुण कुमार, केसी मुकुंद, रामदत्त चक्रधर, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश जोशी उपाख्य भैयाजी जोशी, सुरेश सोनी, वी. भागैय्या, राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांतक्का, प्रमुख कार्यवाहिका सीता गायत्री अन्नदानम, स्त्री शक्ति की अध्यक्ष शैलजा, राष्ट्रीय सेवा भारती की महामंत्री रेणु पाठक, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष रामचन्द्र खराड़ी, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजशरण शाही, भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी, विद्या भारती के अध्यक्ष रामकृष्ण राव, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) विष्णुकान्त चतुर्वेदी, भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष हिरण्मय पंड्या, संस्कृत भारती के संगठन मंत्री दिनेश कामत आदि हिस्सा ले रहे हैं।

बैठक में वर्तमान राष्ट्रीय व सामाजिक परिदृश्य, शिक्षा, सेवा, आर्थिक व राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। सामाजिक परिवर्तन के पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, स्वदेशी आचरण तथा नागरिक कर्तव्य के विषयों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा होगी। संगठन के विस्तार और विशेष प्रयोगों की जानकारी भी साझा की जाएगी। बैठक का समापन 16 सितंबर को होगा।

New Delhi : देशभर में 9 अप्रैल से शुरू होगा 8वां पोषण पखवाड़ा

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्र सरकार 9 से 23 अप्रैल तक देशभर में 8वां पोषण पखवाड़ा 2026 (8th Poshan Pakhwada) मनाएगी। इस वर्ष...

Explore our articles