
पुणे : (Pune) महाराष्ट्र के पुणे में एनसीपी (शरद पवार) प्रवक्ता विकास लवांडे (Vikas Lawande) पर स्याही फेंकने के मामले में कीर्तनकार संग्राम भंडारे और उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना शनिवार को म्हातोबाची आलंदी में हुई थी। घटना का वीडियो वायरल है, जिसमें संग्राम भंडारे (Sangram Bhandare) और उनके समर्थक लवांडे से उनके कथित विवादित बयान पर जवाब मांगते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान उन पर स्याही फेंकी गई। घटना के बाद विकास लवांडे ने रविवार को एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार (NCP (SP) chief Sharad Pawar) से मुलाकात की। वहीं, संग्राम भंडारे ने सोशल मीडिया पर कहा कि स्याही फेंकने की घटना कथित तौर पर वारकरी आंदोलन के संतों और हिंदू आध्यात्मिक नेताओं के खिलाफ लगाए गए निराधार आरोपों के विरोध में की गई थी।


