
नई दिल्ली : (New Delhi) श्वेता रवि कुमार (Shweta Ravi Kumar) को वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित Energy Institute का फेलो चुना गया है। हैदराबाद स्थित (FSR Global) की कार्यकारी निदेशक श्वेता को यह सम्मान ऊर्जा सुधार, डिजिटलाइजेशन और नीति निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका के लिए मिला है।
श्वेता रवि कुमार वर्तमान में भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय की डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर पहल India (Energy Stack) में प्रोग्राम डायरेक्टर और नेशनल टास्क फोर्स की सदस्य के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रही हैं।
वैश्विक ऊर्जा बदलाव में निभाना चाहती हैं बड़ी भूमिका
श्वेता रवि कुमार ने सोशल मीडिया मंच लिंक्डइन पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि वैश्विक ऊर्जा नीतियों और चर्चाओं में अधिक जिम्मेदारी के साथ योगदान देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि डिजिटलाइजेशन, विकेंद्रीकरण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग ऊर्जा क्षेत्र को तेजी से बदल रहे हैं।
ग्लोबल साउथ के लिए तैयार हो रहे ऊर्जा मॉडल
श्वेता के अनुसार, (FSR Global) ऊर्जा सुधारों के व्यावहारिक ढांचे पर काम करता है। संस्था गवर्नेंस, मार्केट डिजाइन, डेटा सिस्टम, इंटरऑपरेबिलिटी और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में विशेष कार्य कर रही है। इसका उद्देश्य ग्लोबल साउथ देशों के लिए प्रभावी ऊर्जा विनियमन मॉडल तैयार करना है।
गौरतलब है कि (FSR Global) की शुरुआत इटली स्थित (Florence School of Regulation) के सहयोगी संस्थान के रूप में हुई थी। बाद में यह भारत आधारित स्वतंत्र पॉलिसी थिंक-टैंक के रूप में विकसित


