spot_img

Prayagraj: प्रयागराज में विद्या भारती का प्रथम विद्यालय माधव ज्ञान केन्द्र को सीबीएसई से मिली मान्यता

प्रयागराज:(Prayagraj) विद्या भारती काशी प्रांत द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र नैनी, विद्यालय कोड 71979 प्रयागराज का प्रथम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद नई दिल्ली (CBSE) से मान्यता प्राप्त विद्यालय हो गया है।

यह जानकारी नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विद्या भारती काशी प्रांत के संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर, भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी एवं विद्यालय के प्रबंधक शिवकुमार पाल व प्रधानाचार्य डॉ. विंध्यवासिनी प्रसाद त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दी।

बुधवार को 9वें विश्व योग दिवस पर विद्यालय परिसर में योगाचार्य अभिषेक कुशवाहा, विनोद कुमार के निर्देशन में विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्रों ने विभिन्न योग, आसन, प्राणायाम, ध्यान सम्पन्न हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विंध्यवासिनी प्रसाद त्रिपाठी ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे दैनिक जीवन में उतारने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय में चल रहे समर कैंप का समापन हुआ। सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नैनी भाग प्रचारक अतुल आनंद, सेवा प्रमुख पवन पांडे, एसएमसी घूरपुर के प्रवक्ता अनुराग पांडे, विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य राधे श्याम त्रिपाठी, विभूति नारायण सिंह, राजकुमार मिश्र, अभय त्रिपाठी, अमित कुमार नायक, बनवारी लाल चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

Malmö : तेपे सिगेमान शतरंज टूर्नामेंट 2026: मैग्नस कार्लसन लगभग एक साल बाद हारे, अर्जुन एरिगैसी का मुकाबला ड्रॉ

माल्मो : (Malmö) तेपे सिगेमान शतरंज टूर्नामेंट 2026 (TePe Sigeman Chess Tournament 2026) में दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन (Magnus Carlsen) को लगभग...

Explore our articles