spot_img

Prayagraj : झूंसी रेल अंडर पास 20 सितम्बर से छह माह के लिए बंद

Jhunsi rail underpass closed for six months from Sep 20

प्रयागराज : झूंसी रेलवे अंडर पास 20 सितम्बर यानी कल से छह माह के लिए बंद किया जा रहा है। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से घोषणा की गई है।

यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी के पीआरओ अशोक कुमार ने देते हुए बताया कि झूंसी व आसपास के लोगों को अगले छह माह तक थोड़ी असुविधा होगी, इसके बाद लोगों को प्रतिदिन होने वाले जाम से राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि यात्री वैकल्पिक रास्तों से होकर गुजरेंगे। दरअसल, वर्ष 2025 में महाकुम्भ को देखते हुए यहां रेलवे की ओर से कार्य शुरू होने जा रहा है। यहां चौड़ीकरण के साथ-साथ 2 लेन का अंडर पास बनाया जाना है। उन्होंने बताया कि पुराना रेल अंडर पास अभी एक ही है, जिससे आवागमन में असुविधा होती है। जीटी रोड से पुरानी जीटी रोड की ओर जाने वाले यात्रियों को रेलवे फाटक अथवा गंगा किनारे मार्ग से आवागमन करना होगा।

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

Explore our articles