spot_img

Nagpur : आईईडी हमले की धमकी, संघ मुख्यालय समेत कई स्थानों पर सुरक्षा कड़ी


Nagpur: Threat of IED attack; security tightened at Sangh headquarters and other locations

नागपुर : (Nagpur) नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) (Rashtriya Swayamsevak Sangh) मुख्यालय सहित कई संवेदनशील स्थानों को आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) से निशाना बनाने की धमकी वाला ई-मेल बुधवार को प्राप्त होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। नागपुर और पुणे में संबंधित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ‘खालिस्तान’ (‘Khalistan’) के नाम से भेजा गया यह धमकी भरा ई-मेल संदेश पुणे महापौर कार्यालय के आधिकारिक ई-मेल पते पर प्राप्त हुआ। ई-मेल में पुणे महापौर कार्यालय, नागपुर के कुछ महत्वपूर्ण स्थानों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय पर आईईडी हमले की योजना होने का दावा किया गया था। धमकी की सूचना मिलते ही एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

नागपुर के महाल इलाका स्थित संघ मुख्यालय तथा रेशिमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार भवन (Mahal area of ​​Nagpur and the Dr. Hedgewar Bhavan complex in Reshimbagh) परिसर में बम खोजी एवं निष्क्रिय दस्ता तैनात किया गया। लगभग 2 घंटे चली गहन जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। ई-मेल में हमले की कोई निश्चित तारीख या समय नहीं बताया गया है। पुलिस, बम निरोधक दस्ता, खुफिया विभाग और साइबर अपराध शाखा के अधिकारियों ने संयुक्त जांच शुरू कर दी है।

सतर्कता के रूप में नागपुर स्थित संघ मुख्यालय (Sangh headquarters in Nagpur) सहित अन्य संवेदनशील सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस बीच, साइबर अपराध जांच दल ने ई-मेल के स्रोत का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी है। ई-मेल रूटिंग, डिजिटल फुटप्रिंट्स और अन्य फोरेंसिक साक्ष्यों का विश्लेषण कर संदेश भेजने वाले व्यक्ति या समूह की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

धमकी वाले ई-मेल में उल्लिखित सभी स्थानों पर युद्धस्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि अब तक किसी भी प्रकार का विस्फोटक उपकरण, संदिग्ध वस्तु या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है, ऐसा अधिकारियों ने स्पष्ट किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ई-मेल की विस्तृत जांच और फोरेंसिक परीक्षण पूरा होने के बाद ही आगे की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

Explore our articles