spot_img

Pune : कॉकरोच जनता पार्टी आज पुणे में करेगी प्रदर्शन


Pune: 'Cockroach Janata Party' to Stage Protest in Pune Today

20 जून से जंतर-मंतर पर बेमियादी धरना
पुणे : (Pune)
नई दिल्ली में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Education Minister Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे की मांग कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (‘Cockroach Janata Party’) (सीजेपी) ने कहा है कि अगर मंत्री पद नहीं छोड़ते हैं, तो 20 जून से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना शुरू किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि यह धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक जवाबदेही तय नहीं होती। सीजेपी ने बुधवार को जारी बयान में देश के अलग-अलग शहरों में विरोध प्रदर्शन करने का भी ऐलान किया। इसकी शुरुआत 11 जून को पुणे से होगी। इसके बाद लखनऊ, अमृतसर, बेंगलुरु, जयपुर और हैदराबाद (Lucknow, Amritsar, Bengaluru, Jaipur, and Hyderabad) में भी प्रदर्शन किए जाएंगे। सीजेपी ने कहा कि परीक्षा आयोजन में कथित गड़बड़ियों की वजह से लाखों परिवार और युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। पार्टी का आरोप है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इन बार-बार हो रही विफलताओं की जिम्मेदारी लेने में नाकाम रहे हैं, इसलिए उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

Explore our articles